वनरक्षक के पदों पर भर्ती: वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए सूचना जारी कर दी गई है! इसमें शामिल होने के लिए युवाओं का 10वीं पास होना जरूरी है | जो युवा प्रकृति के समर्पित अपना कैरियर बनाना चाहते हैं उनके लिए एक अच्छा मोका है |

वनरक्षक के पदों पर भर्ती विवरण
भर्ती संगठन | सिक्किम लोक सेवा आयोग |
विभाग | वन एवं पर्यावरण विभाग |
पोस्ट नाम | वनरक्षक |
कुल रिक्तियां | 53 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
वनरक्षक के पदों पर भर्ती पात्रता मापदंड
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 24 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता
मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से दसवीं कक्षा पास।
आवेदन शुल्क
सभी उम्मीदवारों को ₹200 का आवेदन शुल्क भुगतान करना है।
शारीरिक मापदंड
- ऊंचाई
- महिला : 152.4 सेमी
- पुरुष : 155 सेमी
- सीना
- बिना फुलाए : 84 सेमी
- फुलाने पर : 90 सेमी
- चलना
- पुरुष : 4 घंटे में 25 किमी
- महिला : 4 घंटे में 16 किमी
यह भी पढ़े : खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन शुरू वेतन ₹32600 से ₹114800
वनरक्षक के लिए चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा
- परीक्षा में वस्तुनिष्ठ आकर के प्रश्न पूछे जाएंगे |
- शारीरिक दक्षता परीक्षा
- लिखित परीक्षा में पास युवाओं को शारीरिक दक्षता परीक्षण हेतु बुलाया जाएगा।
- साक्षात्कार
- लिखित परीक्षा तथहा शारीरिक परीक्षा में पास युवाओं को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
- दस्तावेज सत्यापन
- सभी चरणों में पास युवाओं का दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
वनरक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें
- आवेदन के लिए सबसे पहले सिक्किम लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाना है।
- एडवर्टाइजमेंट पर क्लिक करें।
- फॉरेस्ट गार्ड वैकेंसी की सूचना को जांचें।
- आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- प्रिंटआउट लें।
आवश्यक दस्तावेज
- सिक्किम विषय प्रमाण पत्र या राज्य सरकार के प्रासंगिक आदेशों के तहत सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी पहचान प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- सिक्किम सरकार के सक्षम प्राधिकारी के द्वारा जारी श्रेणी प्रमाण पत्र।
- कार्यरत उम्मीदवार के मामले में विभागाध्यक्ष से अनापत्ति प्रमाण पत्र।
- सिक्किम सरकार के उपयुक्त प्राधिकारी के द्वारा जारी वैध स्थानीय रोजगार कार्ड होना चाहिए।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन आरंभ तिथि: 17 मार्च 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2025
महत्वपूर्ण लिंक
My Name is Pooja, I am working as a content writer for more than 3 years, I have expertise in writing various types of contents.